फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में 35 बीएलओ अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा । तहसील सभागार में तहसील के समस्त बीएलओ की बैठक हुई। इसमें वोटर लिस्ट में आधार कार्ड लिंक करने के कार्य धीमी गति से होने पर उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी ने गहरी नाराजगी जताई । उन्होंने एक सप्ताह के अंदर वोटर लिस्ट में आधार कार्ड लिंक करने के लिए कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बीएलओ की बैठक में 35 बीएलओ अनुपस्थित पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन काटने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उपजिलाधिकारी ने बताया है कि नये सिरे से नये मतदाताओं को जोड़ने तथा नामों मे संशोधन करने तथ बूथों से संबंधित समस्याओं का लेखा जोखा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएलओ से कहा है कि अगर क्षेत्र मे बूथ भवन क्षतिग्रस्त हो तो उसकी रिर्पोट तत्काल दें, ताकि समय के पूर्व नये भवन का प्रस्ताव बनाकर भेजा जा सके । उन्होंने कहा है कि मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित किसी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो भी बीएलओ समय पर कार्य नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन जितेन्द्र सिंह, हरिओम गुप्ता, धीरेन्द्र कुमार, दिवांगी जैन, निशा दीक्षित, प्रेम प्रकाश, विनीता रावत, द्रोपदी देवी, श्रीराम, वीरपाल, राहुल सिंह, हरिओम आदि बीएलओ एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें