फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड नियमों का होगा पूरा पालन, खोले जाएं बफर जोन के बाजार

विज्ञापन
बफर जोन में बाजारों को खुलवाने को लेकर आयोजित बैठक में व्यापारियों से मंत्रणा करते नगर मजिस्ट्र? - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बफर जोन के बाजारों को खुलवाने को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों की प्रशासन के साथ बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने कोरोना वायरस के नियंत्रण की गाइड लाइन का अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के सहमति पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपे। साथ ही, बाजारों का ब्योरा भी उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों की वजह से एक माह पहले पूरे थाना कोतवाली इलाके को बफर जोन घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा सीपरी बाजार थाना इलाके में ओवरब्रिज के नीचे भी बफर जोन घोषित कर दिया गया था। तभी से इन क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियां बंद पड़ी हुई हैं। निश्चित अवधि के केवल किराना, दूध आदि की दुकानों को खोलने की ही अनुमति है। पहले लॉकडाउन और बाद में बफर जोन की बंदी की वजह से व्यापारी आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं।
ऐसे में व्यापारियों की ओर से प्रशासन से दुकानों को खोलने की अनुमति दिए जाने की मांग की जाने लगी है। इस संबंध में शुक्रवार को सर्किट हाउस में व्यापारियों की नगर मजिस्ट्रेट सलिल कुमार पटेल के साथ बैठक हुई, जिसमें व्यापारियों ने कहा कि बाजार खुलने पर वे कोरोना वायरस के नियंत्रण के सभी दिशा निर्देशों का पालन करेंगे।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाएगा। व्यापारियों की ओर से इसके सहमति पत्र भी दिए गए। इसके अलावा बैठक में ठेले, गुमटी पर भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने पर चर्चा हुई। इस पर प्रस्ताव दिया गया कि इन कारोबारियों को रामचरित मानस मैदान में स्थानांतरित कर दिया जाए, वहां पर्याप्त जगह है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिलाधिकारी से चर्चा के बाद बाजार खोलने पर फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर व्यापारी नेता संजय पटवारी, संतोष साहू, मनमोहन गेड़ा, अतुल जैन, विनोद सब्बरवाल, राघव वर्मा, चौधरी फिरोज, गोविंद शरण वर्मा, उदय सोनी, मुकेश अग्रवाल, अतुल किलपन, सलीम खानजादा आदि मौजूद रहे।
व्यापारी परेशान, खोलें बाजार: रवि शर्मा
झांसी। शुक्रवार को नगर विधायक रवि शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि बफर जोन के बाजारों को बंद हुए काफी समय बीत चुका है। इससे व्यापारी खासे परेशान हैं। लोगों पर लगातार संकट बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थित में बाजार खोले जाने की समीक्षा की आवश्यकता है। बफर जोन के बाजारों को खोले जाने के दिशा निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें