फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोशालाओं में भूसा और गोवंश कम मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। गोवंश के रखरखाव में सुधार न होने से बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर विचरण कर रहे हैं। एक ग्रामीण की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद गोशालाओं की जांच शुरू हुई। शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने छिरौना व जरयाई गोशालाओं का निरीक्षण किया। एनजीओ द्वारा संचालित इन गोशालाओं में भूसा बहुत कम मिला और अभिलेखों के मुकाबले गोवंश भी कम पाए गए। उन्होंने मौके पर मौजूद गोवंश का अभिलेखों से मिलान भी किया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को उपायुक्त मनरेगा शिखर श्रीवास्तव ने भी छिरौना गोशाला का निरीक्षण किया था। उस दौरान एक गोवंश मृत मिला था। लगातार दो दिनों की जांच से गोशालाओं की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें