फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर में घुसकर किया हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। ग्राम टांडा निवासी विवेक कुमार कुशवाहा मोंठ थाने में तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि बीती रात करीब 12 बजे कुछ लोग उसके घर में घुस आए और वे गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में उसकी मां सुमन और बहन शिवानी घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमित, राजू, कुलदीप, मयंक, संदीप, अंशु निवासी ग्राम टांडा, सोनू व मोनू निवासी मड़ोरा तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया दोनों पक्षों का आपसी विवाद था, जिसे लेकर मारपीट हुई है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें