चिरगांव। ग्राम छिरौना निवासी राघवेंद्र कुशवाहा ने चिरगांव थाने में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि 17 अगस्त की शाम करीब छह बजे वह गांव के पास बने बेतवा नदी पुल स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का प्रबेंद्र यादव शराब के नशे में आया और सामान मांगने लगा। पैसे मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी। आरोप है कि प्रबेंद्र ने काउंटर पर रखा सामान भी सड़क पर फेंक दिया। इसी बीच ग्राम प्रधान मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को वहां से हटा दिया। जाते समय आरोपी देख लेने की धमकी दे गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। संवाद