समथर। मोहल्ला खटकयाना निवासी पवन कुमार की पत्नी अनीता देवी ने समथर थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके जरिये बताया कि वह अपने घर पर थी, तभी पड़ोस में रहने वाला रोहित कुमार घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की धमकी देने लगा। शोर मचान पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद