फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग मुकाबलों में झांसी का जलवा

Tue, 14 Jul 2015 12:17 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर जोन की अंतर जनपदीय पुलिस रायफल, पिस्टल, रिवाल्वर, कार्बाइन से हुई निशानेबाजी प्रतियोगिता में झांसी के निशानेबाज छाए रहे। 15 में से नौ मुकाबले जीतकर झांसी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोमवार को ग्राम सैयर फायरिंग बट पर हुए मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

15 गज पुरुष रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग में झांसी अव्वल रहा। 30 गज पुरुष रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग में झांसी प्रथम व कानपुर नगर द्वितीय, 25 गज पुरुष रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग में झांसी प्रथम व कानपुर द्वितीय, 50 गज पुरुष रिवाल्वर व पिस्टल शूटिंग में फतेहगढ़ प्रथम व कानपुर नगर द्वितीय रहा। 25 गज पुरुष कार्बाइन शूटिंग में झांसी प्रथम व जालौन द्वितीय, 40 गज गज पुरुष कार्बाइन मुकाबले में झांसी प्रथम व जालौन द्वितीय, 50 गज गज पुरुष कार्बाइन शूटिंग में झांसी प्रथम व फतेहगढ़ द्वितीय, 100 गज पुरुष पुरानी स्पर्द्धा रायफल शूटिंग में जालौन प्रथम व ललितपुर द्वितीय, 200 गज गज पुरुष पुरानी स्पर्द्धा रायफल शूटिंग में औरैया प्रथम व जालौन द्वितीय, 300 गज गज पुरुष पुरानी स्पर्द्धा रायफल शूटिंग में झांसी प्रथम व फतेहगढ़ द्वितीय, 300 गज रायफल स्नेप मुकाबले में झांसी प्रथम, ललितपुर द्वितीय, 300 मीटर रायफल स्नेप में झांसी प्रथम व ललितपुर द्वितीय, 300 मीटर पुरुष रायफल थ्रीपी शूटिंग में झांसी प्रथम व कानपुर देहात द्वितीय, 300 मीटर महिला रायफल थ्रीपी शूटिंग में झांसी प्रथम व कानपुर देहात द्वितीय, 300 मीटर पुरुष रायफल नई स्पर्द्धा प्रोन शूटिंग में कानपुर देहात प्रथम व जालौन द्वितीय और 300 मीटर महिला रायफल नई स्पर्द्धा प्रोन मुकाबले में झांसी प्रथम व जालौन द्वितीय रहा।
सोमवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एसपी सिटी राजेश कुमार व सीओ सदर अंशुल गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान सीओ सिटी कल्याण सिंह, प्रतिसार निरीक्षक लल्लन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें