फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों को सबक सिखाना सीख रहीं बेटियां

Fri, 04 Sep 2015 12:24 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के बेटी ही बचाएगी अभियान के तहत आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ में बेटियों को आत्मरक्षा में सक्षम बनाया जा रहा है। एक्सपर्ट उन्हें कराटे प्रशिक्षण के अलावा शारीरिक क्षमता में वृद्धि के लिए खान-पान व व्यायाम की भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ में कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) की टीम की विशेषज्ञ शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, चंचल यादव, पूजा यादव व स्नेहलता द्वारा बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। एक्सपर्ट उन्हें पेन, बैग, दुपट्टा, रुमाल आदि चीजों के सहारे शोहदों को मुंह तोड़ जवाब देने के तरीके बता रहे हैं। इसके अलावा शारीरिक क्षमता में वृद्धि को खान-पान व व्यायाम की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें