मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन को पूर्ण बहुमत दिया था, लेकिन शिवसेना ने धोखा देने का काम किया। जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, वो खुद ही उसी गड्ढे में गिर जाता है। यही शिवसेना के साथ हुआ।
ये बात उन्होंने भोपाल जाते समय शनिवार को झांसी स्टेशन पर कहीं। शिवराज ने कहा कि महाराष्ट्र में अच्छे उद्देश्य के साथ देवेंद्र फणनवीस के नेतृत्व में स्थित सरकार बनी है। ये महाराष्ट्र के लिए जरूरी था।