फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से छूटी कंपकंपी, एक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नए साल की शुरूआत भी शीत लहर के साथ होगी। बादलों की आवाजाही के साथ दिन में धूप भी खिल सकती है। मगर शाम ढलते ही तेज हवाएं कंपकंपी छुटा देंगी। बृहस्पतिवार को दिन में 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। ठंड के चलते ललितपुर में एक किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते तीन दिनों से झांसी का वातावरण बदल गया है। पहले बारिश हुई और अब जबरदस्त शीतलहर ने कड़ाके की सर्दी कर दी है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज गलन रही। शीत लहर के आगे धूप का भी कुछ असर नहीं पड़ा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान में बुधवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस और गिरकर सात पर पहुंच गया। इसके अलावा ललितपुर के थाना पूराकलां के ग्राम भुचेरा में निवासी रमेश वंशकार (40) पुत्र मुन्ना लाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक ठंड लग जाने के चलते उसकी मौत हुई है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी शीतलहर जारी रहेगी। बदली और धूप दोनों रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें