झांसी। बंगला देश की राजधानी ढाका में 30 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हाकी के अंडर 18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में महानगर के दो खिलाड़ियों शिवम आनंद व सौरभ आनंद कुशवाहा का चयन हुआ है। वे टीम के साथ रवाना हो गए हैं।
झांसी एलवीएम हाकी अकादमी के यह दोनों खिलाड़ी शिवम आनंद व सौरभ आनंद कुशवाहा सगे भाई है। इनके भारतीय टीम में चयन पर झांसी हाकी संघ ने हर्ष जताया है। सचिव सुबोध खंडकर ने कहा कि तुषार खंडकर के बाद झांसी में एक बार फिर हाकी में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो चुकी है। इस अवसर पर अशोक ओझा, हिकमत उल्ला खां, सलीम उद्दीन, हीरालाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, नौबत सिंह, सलीम उद्दीन आदि मौजूद रहे।