फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शिप्रा व ज्योतिका अव्वल

विज्ञापन
बीयू में आयोजित पोसटर प्रतियोगिता में मौजूद एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में शिप्रा व ज्योतिका अव्वल
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में संचालित यूपी नेशनल कैडेट कोर की 32वीं बटालियन की महिला शाखा द्वारा शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण प्रदूषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें शिप्रा व ज्योतिका ने पहला स्थान पाया।
पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय में एनसीसी की बालिका शाखा की ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. रश्मि सिंह के निर्देशन में हुआ, जिसमें 70 बालिका कैडेट्स ने भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में ख्याति राजपूत तथा श्वेता वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि, दीक्षा कुशवाहा व नरगिस ने तृतीय स्थान पाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये कैडेट को पुरस्कृत किया गया। विश्वविद्यालय में ललित कला संस्थान की समन्वयक डा. श्वेता पांडेय ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता से पूर्व डॉ. सिंह ने केडैट्स को पर्यावरण प्रदूषण के संबंध में व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुद्ध वातावरण का शुद्ध होना परम आवश्यक होता है। मानव की भौतिकतावादी जीवन जीने की प्रवृत्ति ने प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ दिया है, जिससे हानिकारक परिस्थितियां जन्म ले रहीं हैं। इन्हीं में से प्रदूषण वर्तमान में एक प्रमुख समस्या है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण एक प्रकार का धीमा जहर है, जो हवा, पानी, धूल आदि के माध्यम से मनुष्य के शरीर में प्रवेश कर उसे रोगी बना देता है।
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि समस्या को दूर करने के लिए मात्र सरकारों तथा उनके प्रयासों पर ही निर्भर नहीं रहा जा सकता है, इसके लिए आम जनता को जागरूक होना पडे़गा। उन्होंने उपस्थित कैडेट्स का आह्वान किया कि वे पर्यावरण प्रदूषण के प्रति आम जनमानस को जागरूक करें। ताकि प्रदूषण की समस्या से निजात पाया जा सके। इस अवसर पर नायब सूबेदार रविलाल सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें