झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय दतिया में पड़ी अपनी जमीन पर शीड प्रोसेसिंग प्लांट बनाने जा रहा है। यहां पर मोटे अनाज का प्रसंस्करण कर उन्हें उच्च किस्म का बनाया जाएगा। इसके बाद किसानों को देकर उनकी उपज बढ़ाने में मदद की जाएगी।
कृषि विश्वविद्यालय की दतिया में 185 एकड़ जमीन पड़ी है। यहां पर वेटनरी और एनिमल साइंस कॉलेज बनना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस भूमि के कुछ हिस्से में शीड प्रोसेसिंग प्लांट बनाने की योजना बनाई है। प्लांट में मोटे अनाज का प्रसंस्करण किया जाएगा। बताया गया कि मोटा अनाज लगाने पर कम पानी की जरूरत पड़ती है। बुंदेलखंड में वैसे भी पानी की कमी है। ऐसे में मोटा अनाज इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। प्लांट में मोटे अनाज का उच्च गुणवत्ता वाला बीज तैयार किया जाएगा। इसके बाद बीजों को किसानों को दिया जाएगा। यह बीज लगाने से किसानों की उपज भी अधिक होगा, जिससे उनकी आय बढ़ेगी।