फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की निगाह अब मायावती की ओर: तिलक

Wed, 12 Aug 2015 02:07 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बहुजन समाज पार्टी ने अन्य दलों को पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को हुए कैडर कैंप ने बसपा ने झांसी विधानसभा से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने मुस्लिम कार्ड खेलते हुए हाजी असफाक खान को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन



पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बुंदेलखंड व बिहार प्रदेश प्रभारी एमएलसी तिलक चंद्र अहिरवार ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकारें दलित, मुस्लिम व पिछड़ों पर अत्याचार कर रही हैं। इस वर्ग के सरकारी हकों पर भी डाका डाला जा रहा है। सरकारी योजनाएं कागजों में बनाई जा रही हैं। धरातल पर इन वर्गों का जमकर शोषण हो रहा है। ऐसे में जनता बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।


कैडर कैंप के विशिष्ट अतिथि एलएलसी नौशाद अली, सतीश जाटव, कमल दोहरे, चंद्रदत्त गौतम, अनुराधा शर्मा, मुकेश अहिरवार, लालाराम अहिरवार, रामबाबू चिरगैंया, संतोष राज वर्मा, विधायक कृष्णपाल राजपूत, अवधेश विश्वकर्मा, मेघनाथ खंगार आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आर के अहिरवार ने की।
विज्ञापन



इस मौके पर जगदीश यादव, गोकुल दुबे, पार्षद सुशीला दुबे, भूपेंद्र आर्या, भूपेंद्र परमार, गयादीन कुशवाहा, राधेलाल बौद्ध, मुन्ना पाली, पूर्व विधायक कैलाश साहू, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, पूर्व प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल अहिरवार, नूर अहमद मंसूरी, यूसुफ बाबा, सिद्दिक खान, हाजी इकबाल, हाजी हफीज, आलिम नशरूल, हाजी मुन्ना कुरैशी, विकास गौतम, संदीप वर्मा, गणेशी लाल श्रृंगीऋषि, चंद्रशेखर आजाद, पं. पूरन शर्मा, चौ. तबरेज उर्फ शेरू, अकील अहमद, आरिफ खान, अमजद खान, चंदू शाह, इं. मनीराम वर्मा, फिरोज खान, अशरफ कुरैशी, संजय वर्मा, प्रीतम लछया, अजय चौधरी, राजू राजगढ़, राजबहादुर, जयपाल अहिरवार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष इं. सलीम खान ने किया। आभार हाजी असफाक खान व विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद्र सरसैया ने जताया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें