फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शताब्दी और वंदे भारत ढाई घंटे विलंब से आई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घना कोहरा के चलते शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को ढाई घंटे तक विलंब से आईं। महाकुंभ से लौटने वाली कई ट्रेनें घंटों की देरी से आईं।
उत्तर भारत में घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी के चलते मालवा एक्सप्रेस बुधवार तड़के 4:21 बजे के स्थान पर पौने पांच घंटे विलंब होकर 9:09 बजे आई। पठानकोट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब होकर सुबह 5:56 बजे के स्थान पर 10:35 बजे आई। दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन भी सवा चार घंटे विलंब होकर सुबह 6:11 बजे के स्थान पर 10:17 बजे ललितपुर आई। रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस बुधवार सुबह 11:42 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर दोपहर 2:32 बजे ललितपुर पहुंची। खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस भी ढाई घंटे से अधिक विलंब होकर सुबह 11:35 बजे के स्थान पर दोपहर 2:19 बजे ललितपुर आई।
विज्ञापन

अप रूट की पंजाब मेल सवा चार घंटे विलंब होकर दोपहर 1:25 बजे के स्थान पर शाम को 5:39 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी पौने तीन घंटे विलंब से आई। बुधवार को आने वाली सचखंड एक्सप्रेस 14 घंटे लेट आने की संभावना है। मंगलवार रात 7:56 बजे आने वाली सचखंड एक्सप्रेस भी बुधवार दोपहर में 2:10 बजे ललितपुर स्टेशन आई। गोरखपुर से चलकर प्रयागराज से खजुराहो, टीकमगढ़ के रास्ते आने वाली दादर सेंट्रल एक्सप्रेस बुधवार को साढ़े आठ घंटे विलंब होकर सुबह 10:25 बजे के स्थान पर देर रात 7:06 बजे ललितपुर स्टेशन आई।
विज्ञापन

छिक्की बीना कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बुधवार को आठ घंटे विलंब होकर दोपहर 3:40 बजे के स्थान पर रात 11 बजे आने की संभावना जताई। प्रयागराज की ओर से आने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस बुधवार को पौने चार घंटे विलंब से आकर शाम 4:05 बजे के स्थान पर रात 7:50 बजे आई। प्रयागराज से डॉ. अंबेडकरनगर जाने वाली डाॅ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस भी बुधवार रात 12:38 बजे के स्थान पर सवा दो घंटे विलंब होकर देर रात 2:14 बजे आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें