फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मशार: 15 घंटे बाद रेलवे ट्रैक से हटाया गया बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-दिल्ली रेल ट्रैक पर बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई थी। शव दो हिस्सों में बंट गया था। रात भर शव ट्रैक पर पड़ा रहा और ट्रेनें उसे रौंदती रहीं। इतना ही नहीं कुत्ते भी शव को नोंचते रहे थे। इस बीच पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन किसी ने शव को हटवाने की जहमत नहीं उठाई। 15 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव की सुध ली और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बृहस्पतिवार की शाम तकरीबन पांच बजे झांसी-दिल्ली ट्रैक पर एफसीआई गोदाम के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई थी। उसका शव दो हिस्सों में बंट गया था। घटना के बाद शव रात भर ट्रैक पर ही पड़ा रहा। इस दरम्यान तीस से अधिक ट्रेनें शव को रौंदते हुए ट्रैक से गुजर गईं। रात में कुत्तों ने भी शव को नोंचा, लेकिन शव की सुध लेने न तो जीआरपी पहुंची और न ही पुलिस। शुक्रवार की सुबह आठ बजे सीपरी थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग सफेद रंग की लाइनदार शर्ट और बादामी रंग की पेंट पहने हुए था। तलाशी में उसके पास ऐसी कोई भी सामग्री नही मिली, जिससे उसकी पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग ने आत्महत्या की है या फिर वह हादसे का शिकार हो पाया है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, शव के जिस तरह से दो टुकड़े हुए हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है। हालांकि, इसे लेकर अभी पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पाई है। सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी है, लेकिन अब तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें