फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय बनाया वीडियो: दोस्ती का बनाया दबाव, रास्ते में करता था ब्लैकमेल, परेशान छात्रा ने की आत्महत्या

Fri, 14 Jul 2023 07:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

 परिजनों के मुताबिक कुछ महीनों से गांव का रहने वाला अनुराग यादव उर्फ सोंटू (23) उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। कुछ दिनों पहले उसने चोरी से छात्रा का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर कक्षा ग्यारहवीं की नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि एक युवक ने चोरी से छात्रा का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। इसकी आड़ में वह छात्रा को ब्लैकमेल करता था। घर से बाहर निकलने पर उसके साथ छेड़खानी करता था। छात्रा के दोस्ती करने से इंकार कर देने पर युवक उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक की इन हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने शुक्रवार को बाथरुम में दुपट्टे से पाइप के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ सकरार थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

सकरार निवासी छात्रा के पिता गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। उनकी छोटी पुत्री (16) ग्यारहवीं की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक कुछ महीनों से गांव का रहने वाला अनुराग यादव उर्फ सोंटू (23) उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। कुछ दिनों पहले उसने चोरी से छात्रा का नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया। यह वीडियो दिखाकर छात्रा को वह ब्लैकमेल कर रहा था। उसके घर से बाहर निकलने पर सोंटू छेड़खानी करता था। कुछ दिन पहले घर से निकलने पर भी सोंटू ने छेड़खानी की थी। घर आकर उसने यह बात घर वालों को बताई। छात्रा के परिजनों ने सोंटू के घर पहुंचकर उलहना भी दिया लेकिन, सोंटू पर कोई असर नहीं हुआ। उधर, सोंटू की हरकतों से छात्रा डर गई थी। 

 

परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे वह नहाने के लिए बाथरुम गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई। कई बार खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला, तब परिजनों ने पुलिस को बताया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची सकरार पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर छात्रा का शव पाइप पर दुपट्टे से लटका हुआ था। यह देख परिजनों में रोना-पिटना मच गया। मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उधर, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें