फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव होते ही खाली होने लगा शाहीन बाग: देवाश्री चौधरी

विज्ञापन
निजी कार्यक्रम में आईं केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री देवाश्री चौधरी।
विज्ञापन
झांसी। केंद्रीय बाल विकास राज्यमंत्री देवाश्री चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावी फायदे के लिए शाहीन बाग का इस्तेमाल किया। चुनाव खत्म होते ही शाहीन बाग खाली होने लगा है। कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा को फायदा नहीं तो नुकसान भी नहीं हुआ। चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है। बृहस्पतिवार को वे एक निजी कार्यक्रम में भाग लेेने झांसी आईं थीं।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में 44 ऐसी सीटें थीं, जिनमें भाजपा प्रत्याशी को पांच सौ से लेकर दो हजार वोटों के बीच ही हार का सामना करना पड़ा। सभी सीटों पर पार्टी ने कड़ी टक्कर दी। भाजपा को हार हो या जीत कभी संतोष नहीं होता। पार्टी में मंथन चल रहा है।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में देश का विकास थम रहा। अब भाजपा से लोगों को उम्मीदें अधिक हैं। सदन में जनप्रतिनिधि शोर मचाते हैं कि रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार की कहीं कमी नहीं है। जैसे कि जगह- जगह हाइवे निर्माण में हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस मौके पर एडवोकेट शैलेंद्र मोहन अवस्थी, ज्ञानेंद्र मोहन अवस्थी, विवेक अवस्थी, अर्चना अवस्थी, मंजू अवस्थी, चारु, अमृता, डॉ. महेंद्र अवस्थी, अमित अवस्थी मौजूद रहे। इसके पूर्व उन्होंने ओरछा में रामराजा सरकार और दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन किए। वे पश्चिम बंगाल के रायगंज क्षेत्र से सांसद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें