फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों की रोशनी पर टैक्स की छाया

Tue, 18 Jul 2017 12:32 AM IST
amarujala
विज्ञापन
gst - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

जीएसटी लागू होने के बाद अब चश्मे के दाम बढ़ गए हैं। नजर के चश्मे पर 18 और धूप के चश्मे पर 28 प्रतिशत टैक्स लगेगा। अभी तक इन पर सिर्फ पांच फीसदी ही टैक्स लगता था।
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो चश्मे का उपयोग न करता हो। कुछ लोग नजर कमजोर होने के कारण इसे लगाते है तो कुछ आंखों की रोशनी सुरक्षित रखने और धूप से बचने के लिए इसका उपयोग करते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद नजर और धूप के चश्मे महंगे हो जाएंगे। पहले इन पर पांच प्रतिशत टैक्स वसूला जाता था, परंतु अब नजर के चश्मों पर टैक्स बढ़ाकर 18 और धूप के चश्मों पर 28 प्रतिशत कर दिया गया है। उदाहरण के तौर पर अभी नजर का एक चश्मा बनवाने पर दो सौ रुपये खर्च आता था तो उस पर दस रुपये टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब 36 रुपये देना होगा। इतना ही नहीं चश्मे की फ्रेम, डिब्बी, साफ करने का तरल पदार्थ, कपड़ा, फिटिंग और आंखें जांचने की मशीन पर भी टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के सहायक कमिश्नर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि जीएसटी में चश्मे के कारोबार पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। व्यापारी नए टैक्स का टैरिफ देखकर ही व्यापार करे, ताकि रिटर्न भरते समय उनको परेशानी न हो।
विज्ञापन


फोटो 
पुराना स्टॉक ही बेच रहे 
मुझे पता चला है कि जीएसटी में चश्मे के प्रकारों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है, लेकिन अभी कितना टैक्स किस पर लगना है? यह स्थिति साफ नहीं है। इस कारण अभी पुराना स्टॉक ही बेच रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें