फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज मनाई जाएगी शब-ए-बरात, कब्रिस्तानों और दरगाहों में हुई साफ सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




झांसी। मुस्लिम समाज आज शब-ए-बरात मनाएगा। इसके लिए कब्रिस्तानों और दरगाहों में साफ-सफाई की गई व बिजली की झालरों से वहां रोशनी की गई। इस दिन मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर दुआ और फातिहा करेंगे। वहीं, शाम को दतिया गेट बाहर फिल्टर वाली मस्जिद पर जलसा आयोजित होगा। बता दें कि इस रात कब्रिस्तान जाकर पूर्वजों के लिए विशेष दुआ की जाती है।
विज्ञापन


मुफ्ती इमरान ने बताया कि शब-ए-बरात 15वीं शअबान के साथ जुड़ी हुई है। शअबान का मुकम्मल महीना इबादत ओर रोजों का महीना है। नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम इस महीने में खूब इबादत फरमाते ओर रमजान के बाद सब से ज्यादा रोजे नबी इसी महीने में रखते रहे। यह इबादत की रात है। इसमें इंसान अपने घर पर रहकर अल्लाह को राजी करने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि इस रात को नौजवानों को घूमने फिरने से परहेज करना चाहिए। यह रात सिर्फ आमाल को बेहतर बनाने के लिए है, ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की कोशिश करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें