फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 10 मिलीमीटर बारिश में ही कई सड़कें हो गईं पानी-पानी

Sun, 19 Jul 2026 02:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के निम्न दाब के क्षेत्र के बाद सक्रिय हुए मानसून ने लगातार दूसरे दिन भी झांसी में अच्छी बारिश कराई। जिले में करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई, इससे कई जगहों पर सड़कें पानी-पानी हो गईं। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश थमी हुई थी लेकिन शुक्रवार रात से मानसून सक्रिय हो गया। इससे देर रात तक बारिश होती रही। शनिवार को बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकलने से जबरदस्त उमस रही। हालांकि, शाम चार बजे से आसमान में घने काले बादल छाने शुरू हो गए। पौने पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हो गई। 20 से 25 मिनट तक पानी गिरने के बाद रुक गया। फिर साढ़े पांच बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई, जो कि 40 मिनट तक जारी रही।
बारिश के चलते खजूरबाग, बैंकर्स कॉलोनी के पास, बस स्टैंड रोड, जेल चौराहा, पुलिस लाइन, सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे, बीकेडी, ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के पास समेत कई जगहों पर जलभराव हो गया। जब तक पानी निकल नहीं गया, तब तक लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार को दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। अब सोमवार से 24 जुलाई तक भारी बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में तीन से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

फसलों का जमाव बेहतर होने से अच्छा होगा उत्पादन
डॉ. आदित्य ने बताया कि खरीफ के सीजन में झांसी में तिल, उड़द, मूंग, मूंगफली और कुछ क्षेत्रों में धान की बुवाई की गई है। बारिश थम जाने से नमी की कमी हो गई थी। ऐसे में जिन्होंने बुवाई कर दी थी, उनकी फसल का जमाव प्रभावित हो रहा था। इससे उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई थी। वहीं, कई किसानों ने फसलों की बुवाई रोक दी थी। अब बारिश होने से जहां पहले बोई जा चुकी फसलों का जमाव बेहतर होने से उत्पादन अच्छा होगा। वहीं, अब तक बुवाई करने से रह गए किसान भी फसल बो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें