फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओरछा गैस रिसाव हादसा: वाहन में उपयोग होने वाला सीएनजी गैस सिलिंडर लीक होने से आग, एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे

Fri, 06 Nov 2026 06:05 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला ब्यूरो, निवाड़ी

सार

शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:50 बजे डायल 112 पर स्टेशन मोहल्ले स्थित एक घर में गैस सिलिंडर लीक से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 की एफआरवी और थाना ओरछा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं राहत दल ने तत्परता से घायलों को घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-01 स्टेशन मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर सीएनजी गैस सिलिंडर लीक से आग लगने की घटना में एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की टीम तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 6 नवंबर को दोपहर लगभग 1:50 बजे डायल 112 पर स्टेशन मोहल्ले स्थित एक घर में गैस सिलिंडर लीक से आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 की एफआरवी और थाना ओरछा का पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस एवं राहत दल ने तत्परता से घायलों को घर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जमुना भिड़े और पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना से संबंधित जानकारी प्राप्त की और मौके पर संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके पश्चात कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Trending Videos
विज्ञापन

वाहन में उपयोग होने वाला सीएनजी गैस सिलिंडर लीक से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में रखे वाहन में उपयोग होने वाले सीएनजी गैस सिलिंडर के लीक होने से आग लगने के कारण यह हादसा हुआ। संबंधित मकान खालिद अहमद का बताया गया है, जो कबाड़ी का काम करते हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

हादसे में 12 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
घटना में खलील पुत्र अब्दुल हमीद (60 वर्ष), समीर पुत्र खलील (30 वर्ष), गोपी उर्फ अनीश पुत्र खलील (37 वर्ष), एजाज (खलील के दामाद), मैया उर्फ रूबी पत्नी शहाबुद्दीन (30 वर्ष), शहनाज पत्नी एजाज (34 वर्ष), नीलोफर पत्नी आरिफ (35 वर्ष), माहिरा पुत्री एजाज (8 वर्ष), अन्नाह पुत्री आरिफ (5 वर्ष), हलीम पुत्र आरिफ (9 वर्ष), अब्बू हैदर पुत्र अयूब (8 वर्ष) और जूली पत्नी अयूब (30 वर्ष) घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खलील, समीर और माहिरा अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का यथार्थ हॉस्पिटल में उपचार जारी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा घटना पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें