फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पढ़ाई की गुणवत्ता परखने के लिए सात हजार बच्चे देंगे परख परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिले में 115 केंद्रों पर बुधवार को कक्षा तीन, छह और नौ के सात हजार छात्र-छात्राएं परख परीक्षा देंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। सीबीएसई की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर सुबह स्टेशनरी लेकर स्कूल पहुंचेंगे।
विज्ञापन




केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से हर साल परख परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा का उद्देश्य बेसिक, माध्यमिक से लेकर सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की गुणवत्ता का स्तर पता करना है। यह एक तरह का शैक्षणिक सर्वे है, जिसके जरिये सरकार को आगामी योजनाएं बनाने में काफी मदद मिलती है। इसमें कक्षा तीन, छह और नौ के लगभग सात हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक निर्भय सिंह ने बताया कि कक्षा नवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र के आठ तरह के सेट बनवाए गए हैं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषयों में एक सेट में तीन विषयों पर आधारित सवाल होंगे। सीबीएसई की जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। बुधवार को प्रार्थना सभा से पहले ऑब्जर्वर विद्यालय पहुंच जाएंगे। कक्षा तीन के विद्यार्थियों से 41 और कक्षा छह के छात्रों से 51 सवाल पूछे जाएंगे। दोनों ही कक्षा के विद्यार्थियों को इन सवालों को डेढ़ घंटे में हल करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें