फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रात भर पेट्रोलिंग करेंगी वन विभाग की सात टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वन तस्करों से निपटने के लिए वन विभाग की ओर से योजना तैयार की गई है। जिसके तहत विभागीय अफसरों ने सात टीमों का गठन करते हुए मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के झांसी, मऊरानीपुर, मोंठ, बबीना, गुरसराय, बामौर, चिरगांव वन रेंज में पीपल, बरगद, पाकड़, नीम, बबूल, आम, सागौन सहित कई प्रजातियों के पेड़ लगे हुए हैं। इन पेड़ों पर वन तस्करों की निगाहें टिकी हुईं हैं। तस्कर रात में अंधेरे का फायदा उठाकर पेड़ों का कटान करते है। पेड़ों के कटान कर तस्करी की सूचना मिलते ही वन विभाग के अफसरों ने अभियान शुरू किया है। जिसके तहत वन तस्करों से निपटने के लिए सात टीमें गठित कर दी हैं। यह सभी टीमें रात भर पेट्रोलिंग कर जंगलों की सुरक्षा करेंगी। इसके साथ ही दिन के उजाले में भी जंगलों की निगरानी के लिए वन कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि पेड़ों का अवैध कटान कर लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। जंगलों की सुरक्षा के साथ ही वन तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए सात टीमें गठित कर दी गई हैं। इसके साथ ही मुखबिर भी सक्रिय कर दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें