फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोरों से सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो चोरों से सात बाइक बरामद
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को कोतवाली व स्वॉट टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को पकड़ा, जिनकी निशानदेही पर सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह व एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि अंजनी माता मंदिर के पास चोरी की मोटरसाइकिलें खड़ी होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने घेराबंदी कर मौके से दो युवकों को दबोच लिया। पूछताछ कर थाने लाया गया, जहां दोनों ने अपने नाम थाना टोड़ीफतेहपुर के रेवन गांव निवासी अरविंद अहिरवार और हनीफ उर्फ भूरे मिस्त्री बताए। दोनों ने बताया कि सभी सातों मोटरसाइकिलें चोरी की हैं, जो महानगर के अलग-अलग स्थानोें से चोरी की गई हैं। दोनोें ने बताया कि वे गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। पूछताछ में दोनों ने गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी बताए हैं, जिनको दबोचने के लिए पुलिस ने दबिश भी दी है। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को देहात के इलाकों में बेचने काम करते थे। आरोपी हनीफ बाइक मिस्त्री भी हैं, जो बाइक चोरी करने के साथ बिकवाने में गैंग की पूरी मदद करता था। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे टीम में शामिल
बड़ागांव गेट चौैकी प्रभारी संजीव कुमार जादौन, मिनर्वा चौकी प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसआई जितेंदर सिंह तक्खर, राजीव सिंह, शिवजीत सिंह, विक्रम सिंह, सोमेश, अजय भदौरिया, योगेंद्र चौहान, सत्यपाल सिंह, शैलेंद चौैहान, पदम गोेस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें