झांसी। एक रेल कर्मचारी से जालसाजों ने करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर भुक्तभोगी ने सीपरी बाजार थाने में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
सीपरी बाजार थाना के मसीहागंज मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार रेलवे कर्मचारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने सतीश साहू निवासी मुरारी नगर को किसी काम की खातिर सात लाख रुपये दिए थे। यह पैसे उन्होंने खाते के जरिए ट्रांसफर किए। काफी समय बाद जब काम नहीं हुआ, तब उन्होंने पैसे वापस मांगे लेकिन, आरोपी ने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। भुक्तभोगी के मुताबिक पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाने लगी। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार के मुताबिक भुक्तभोगी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।