फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात एकड़ में बने फार्म हाउस को जेडीए ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शिवपुरी मार्ग स्थित ढढरी खोड़न में सात एकड़ क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ही फार्म हाउस में बरात घर के उद्देश्य से निर्माण कराया गया था। अवैध रूप से निर्माण पाए जाने पर जेडीए ने नोटिस जारी किया था। नोटिस की अनदेखी करने बुधवार को फार्म हाउस को सील कर दिया है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि फार्म हाउस में अवैध निर्माण की सूचना पर जेडीए ने जांच कराई थी। जांच में अवैध निर्माण पाए जाने पर स्वामी राजकुमार जैन को नोटिस जारी करते हुए एक मार्च को कार्यालय में अपना पक्ष रखने का आदेश जारी किया था। लेकिन स्वामी द्वारा नोटिस की अनदेखी करने पर जेडीए ने फिर से 15 मार्च को नोटिस जारी करते हुए 17 मार्च की तारीख तय की गई थी। लगातार अनदेखी करने पर जेडीए ने फार्म हाउस को सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान जेई घनश्याम तिवारी, संजय गुप्ता, एनके थापक, सुखवीर सिंह व कर्मचारी संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें