फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरियागांव में सात एकड़ जमीन कब्जा मुक्त

Mon, 21 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
colony jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
विवार को अवकाश होने के बाद भी नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ दस्ता दिन भर मशक्कत करता रहा। गरिया गांव में एक महाविद्यालय के पास नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत तहसील दिवस में आने पर टीम ने अवैध कब्जा हटा दिया और सात एकड़ जमीन कब्जामुक्त करा ली। इसके अलावा बीकेडी से खंडेराव गेट पर भी अवैध कब्जे हटाए गए। 
विज्ञापन


तहसील दिवस में शिकायत की गई थी गरिया गांव के एक महाविद्यालय ने आने-जाने के एक रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिससे अब निकलने का रास्ता बंद हो गया है। इस पर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद अपने साथ लेखपाल अरविंद मिश्रा, राजा भइया, कानूनगो प्रभुदयाल, मानचित्रकार के पी सिंह समेत थाना प्रेमनगर का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया तो पता चला कि रास्ता की जमीन एक महाविद्यालय के कब्जे में है। जमीन की पैमाइश की तो आराजी नंबर 1380, 81, 82, 83, 84, 85, 86 व 1387 की लगभग सात एकड़ जमीन नगर निगम की पाई गई। इस जमीन पर जो रास्ता बना था, उसे खोल दिया गया। अंदर जाकर देखा तो वहां पर बोरिंग थी तथा सबमर्र्सिबल लगा हुआ था। संपत्ति अधिकारी ने बताया कि रास्ता खोल दिया गया है, अब अतिक्रमणकारी को नोटिस दिया जाएगा। उसका जवाब आने पर अगली कार्रवाई होगी।

इसी तरह पार्षद लखन कुशवाहा ने तहसील दिवस में शिकायत की थी कि बीकेडी से खंडेराव गेट तक पूरी सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सरिया व लोहे का सामान रखे रहते हैं तथा चाट, समोसा के दुकानदार सड़क किनारे दुकानें लगाते हैं, जिससे निकलने वालों को असुविधा होती है। इस शिकायत पर संपत्ति अधिकारी टीम लेकर मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण साफ करा दिया। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग पर बीस दुकानदार चिह्नित किए गए हैं, जो नाली के बाहर चाट, समोसा, मिठाई, सरिया की दुकानें लगाए हुए थे। इन सभी दुकानदारों को नोटिस दिए जाएंगे।
विज्ञापन



होर्डिंग और कियोस्क हटाए 
नगर निगम ने इलाइट से बीकेडी चौराहा, इलाइट से मेडिकल कालेज, बीकेडी से खंडेराव गेट व ग्वालियर रोड पर अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 1,000 कियोस्क, 40 होर्डिंग और 75 पैनल जब्त कर लिए। 

भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाए
झांसी। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय नगरा के सचिव डा. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि कुछ भू माफियाओं ने मिलकर रास्ता खुदवा दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि छात्र- छात्राओं को कालेज आने- जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें