मथुरा। झांसी की एनआरआई महिला यात्री का संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 20 लाख रुपये से भरे बैग चोरी मामले का जीआरपी ने रविवार को खुलासा किया है। इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया है। आरोपी हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं।
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में नौकरी करने वाली अलंका तामिया निजामुद्दीन से झांसी अपने घर 21 दिसंबर 2024 को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से आ रहीं थीं। ट्रेन जैसे ही मथुरा पहुंची तो किसी ने उनकी सीट के नीचे से रखा बैग चोरी कर लिया। उन्होंने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जीआरपी मथुरा ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। चोरी के सात आरोपियों जिला हिसार हरियाणा के गांव बोलापाना निवासी मुकेश, सोनीपत के थाना बढ़ौत के गांव गढ़वाल निवासी विनोद, जिला भिवाड़ी हरियाणा निवासी विनोद, जिला हिसार के गांव सिसाई निवासी अनिल, फ्रेंडस एंक्लेव थाना सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी आशीष, जिला भिवाड़ी के गांव दुर्जनपुर निवासी अनिल व जिला हिसार के गांव सिसाय निवासी अजीत को गिरफ्तार किया है। संवाद