फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इग्नू के छात्रों के लिए ई-मेल और सोशल मीडिया के जरिए होते सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवप्रवेशित छात्रों के परिचय सत्र में सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। इग्नू के बीबीसी अध्ययन केंद्र में नवप्रवेशित छात्रों के लिए परिचय सत्र हुआ। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रीना कुमारी ने कहा कि क्षेत्रीय केंद्र द्वारा छात्रों के लिए ई-मेल, सोशल मीडिया, मैसेज आदि के जरिए सत्र आयोजित होते हैं। स्नातक स्तर के कोर्सों की काउंसलिंग सत्रों का आयोजन हिंदी भाषा में स्वयंप्रभा चैनल 11 द्वारा सुबह 10 बजे से किया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज इग्नू में 30 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इग्नू का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में लोगों तक उच्च एवं कौशल विकास आधारित शिक्षा को पहुंचाना है। कहा कि हर छात्र अपना कार्यक्रम न्यूनतम समय में पूरा करे। जब तक जरूरी न हो कार्यक्रम अवधि लंबित न रखें। केंद्र पर होने वाले परामर्श सत्रों में उपस्थित रहें। ताकि, अध्ययन कार्य में आने वाली परेशानियों का समाधान हो सके। इस दौरान प्राचार्य प्रो. टीके शर्मा, केंद्र समन्वयक प्रो. योगेश पांडेय, डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. पीसी सिंघल, दीपक तिवारी, प्रो. केएम अग्रवाल, डॉ. विनोद चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कोर्स हुए लॉन्च
डॉ. रीना ने बताया कि इग्नू की तरफ से नए कोर्स लॉन्च किए जा चुके हैं। इसमें अमेरिकन साहित्य, ब्रिटिश साहित्य, वास्तुशास्त्र, औद्योगिक सुरक्षा में परास्नातक डिप्लोमा, स्मार्ट सिटी विकास एवं प्रबंधन, हिंदी व्यवसायिक लेखन, ज्योतिष, वैदिक अध्ययन, अनुवाद, अध्ययन, संस्कृत, अरेबिक भाषा में मास्टर डिग्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग में स्नातक डिग्री आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें