फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दंपती के बीच एक साल पुराना विवाद हुआ खत्म

Thu, 18 Apr 2024 03:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। कचहरी परिसर में चल रहे मध्यस्थता केंद्र में पति-पत्नी के बीच एक साल से चला आ रहा विवाद आपसी समझाइश के बाद खत्म हो गया। एक साल से अलग रह रहे पति-पत्नी समझौते के बाद खुशी-खुशी साथ में अपने घर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

महानगर में रहने वाले एक युवक-युवती की शादी 16 अप्रैल 2022 को हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हो गया था। इसे लेकर उनके बीच आए दिन विवाद होने लगा था। मामला इतना बढ़ गया था कि पति-पत्नी पिछले 11 महीनों से अलग रहने लगे थे। साथ ही दोनों के बीच मुकदमा भी शुरू हो गया था। यह मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित मध्यस्थता केंद्र में पहुंचा। यहां मध्यस्थ अधिवक्ता मुकेश सिंघल की मध्यस्थता में दोनों की समझाइश कर उनके बीच के मतभेदों को दूर किया गया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी वहां से घर के लिए साथ में रवाना हो गए। इस कार्यवाही में अधिवक्ता गीता बौद्ध व मो. शमीम खान का भी योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें