फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में सीरो सर्वे आज से शुरू, पता किया जाएगा कितनों में बनी एंटीबॉडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कितनी आबादी में बनी एंटीबॉडी, जानने के लिए सीरो सर्वे आज से
विज्ञापन

झांसी। जिले में सीरो सर्वे आज से शुरू होगा। सर्वे के दौरान लोगों की एंटीबॉडी जांच के लिए रक्त के नमूने लिए जाएंगे। इससे यह पता चल सकेगा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कितने लोगों के शरीर में एंटीबॉडी बन चुकी है।
कोरोना से संक्रमित हुए लोगों, स्वस्थ हुए लोगों, एंटीबॉडी आदि के बारे में जानने के लिए सीरो सर्वे किया जाता है। इसके लिए चार जून से झांसी समेत प्रदेश भर में सैंपलिंग शुरू होगी। इससे लिंग और आयु सहित अलग-अलग पैमाने पर संक्रमण की मौजूदा स्थिति का आंकलन हो सकेगा। जून के अंत तक इस सर्वे के परिणाम सरकार को मिलने लगेंगे। इसी क्रम में झांसी में सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें झांसी के 30 क्षेत्रों में जाकर लोगों के रक्त के नमूने लेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस सर्वे में एक टीम को प्रतिदिन 24 लोगों के रक्त के नमूने लेने होंगे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि कितने प्रतिशत आबादी में प्रतिरक्षित हो चुकी है। सर्वे के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि टीमों को सभी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक नहीं थी ट्यूब
सर्वे शुरू करने के लिए टीमें तो तैयार कर दी गईं मगर बृहस्पतिवार की शाम तक जिले में सैंपल लेने के लिए वैक्यूम ट्यूब ही नहीं थी। इसके बाद लखनऊ स्तर पर संपर्क किया गया। बताया गया कि ट्यूब लेने के लिए गाड़ी भेज दी गई थी, जिसकी देर रात तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें