फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक टैंक की सफाई कार्य में जनता से हो रही लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में शुक्रवार को कार्यकारिणी सदस्यों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कार्यकारिणी समिति की बैठक में हुए निर्णयों को अमल कराने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि सेप्टिक टैक साफ कराने में जनता से लूट की जा रही है। सदन की बैठक में एक टैंक की सफाई का शुल्क 1500 रुपये तय होने के बाद भी लोगों से अतिरिक्त वसूली की जाती है। कंपनी वाले जनता से प्रति चक्कर
के हिसाब से शुल्क वसूलते हैं। साथ ही नगर निगम से हर माह 2.90 लाख रुपये भुगतान होता है। ऐसे में नगर निगम और जनता दोनों से कंपनी वसूली कर रही है। सदस्यों ने कहा कि कचहरी चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की धातु की मूर्ति नहीं लगी। अटल पथ का विकास नहीं हुआ। नगर निगम की गाड़ियों में अब तक जीपीएस नहीं लगे हैैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अब तक टेंडर नहीं हुआ। कार्यकारिणी की बैठक में संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सवाल किए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान नगर आयुक्त ने सभी मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद विकास खत्री, महेश गौतम, दिनेश सिंह दीपू, अरविंद कुमार, विमल किशोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें