कार चढ़ाने के प्रयास में जेल भेजा
झांसी। कार चढ़ानेे की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गाड़ी भी बरामद कर ली गई है।
दतिया गेट बाहर निवासी बृजेंद्र कुमार पांडेय ने 27 जनवरी को नानकगंज निवासी रोहित पांडेय, उसके भाई विष्णुकांत व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सभी ने उसे कार से कुचलने का प्रयास किया था। मामले की जांच तत्कालीन चौकी इंचार्ज अनुपम मिश्रा ने की थी, लेकिन कुछ समय बाद जांच नवाबाद थाने स्थानांतरित कर दी गई थी और इलाइट चौकी इंचार्ज महाराज सिंह को सौंपी गई थी। विवेचना के दौैरान रोहित पांडेय का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी और शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रोहित की पत्नी श्वेता ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनके पति के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी शिकायत वे उच्चाधिकारियों से की जाएगी।