दतिया। ग्राम छता में रविवार को मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रविवार को ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, उनकी नजर झाड़ियों में पड़े मानव अवशेषों पर पड़ी। निकट से देखने पर मानव कंकाल होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास भी तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का मानना है कि कंकाल पुराना हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी। मामले की जांच में पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है, यदि कंकाल की पहचान हो जाती है, तो जांच को नई दिशा मिल सकती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कंकाल को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि अवशेष कितने पुराने हैं। संवाद