चिरगांव। अवर अभियंता सद्गुरु शरण के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान पांच लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जांच में राष्ट्रकवि स्कूल के सामने रहने वाले बृजभूषण के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। वहीं, यदुनगर कॉलोनी में विक्रम रैकवार, नीरज राजपूत व मुन्नी देवी के घरों पर भी अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग होते पाया गया। संगम विहार कॉलोनी निवासी मुन्ना खान भी बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध बिजली अधिनियम के तहत पावर थेफ्ट थाना झांसी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। संवाद