फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जल्द की करेगा यांत्रिक सैनिटाइजिंग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जल्द ही कई जगह यांत्रिक सैनिटाइजिंग की व्यवस्था करने जा रहा है। अभी यह व्यवस्था एसी लोको शेड में लगा है। जल्द ही यह प्रणाली रेलवे कारखाना व सीएंडडब्लू डिपो में भी लगने जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के मद्देनजर एसी लोको शेड में फ्री हैंड सैनिटाइजिंग की व्यवस्था नौ अप्रैल से शुरू की गई थी। इसके लिए एक सैनिटाइज एंट्री गेट (प्रवेश द्वार) बनाया गया है, जिसमें से कर्मचारियों को गुजारकर अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। इस प्रवेश द्वार पर दो पंखे लगे हैं, जो सैनिटाइजर युक्त हैं। जैसे ही कोई कर्मचारी गेट में प्रवेश करता है। पंखे की हवा से वह सैनिटाइज हो जाता है। इसमें पंखा, पानी व फिटकरी सोप डिस्पेंसर बिना स्पर्श के यंत्रवत् संचालित होता है। इसी तरह की व्यवस्था अब रेलवे कारखाना व सीएंडडब्लू डिपो में होने जा रही है। यहां पर यांत्रिक सैनिटाइजिंग मशीन लगने जा रही है। इस मशीन पर चढ़ते ही कर्मचारी सेनेटाइज होने लगेगा। कर्मचारी के मशीन से उतरते ही वह बंद हो जाएगी। इस मशीन को स्वास्थ्य एवं पारिवारिक मंत्रालय की स्वीकृति मिलने पर ही चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें