फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तर वर्ष के वृद्ध ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुमरौल में सोमवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिरधा चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवाले फांसी लगाने का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

ग्राम कुमरौल निवासी गोरेलाल पाल रविवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसके बाद देर रात में वह चुपचाप घर से बाहर निकल गया। अगले दिन सुबह करीब चार बजे जब ग्रामीण वृद्ध के साले आशाराम के घर के पीछे से निकले तो वहां नीम के पेड़ पर लुंगी के फांसी के फंदे पर वृद्ध का शव लटक रहा था। यह देख लोगों ने उसके साले व ललितपुर में रहने वाले दामाद मोहनपाल को इसकी जानकारी दी और पुलिस को फोन लगाकर घटना के बारे में सूचना दी। जानकारी मिलने पर बिरधा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ललितपुर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी वृद्ध के दामाद मोहन पाल ने बताया कि मृतक की तीन पुत्रियां हैं, जिनमें दो इंदौर में और एक ललितपुर में रहती है। उसके कोई बेटा नहीं है। मृतक के नाम करीब साढ़े चार एकड़ जमीन है और वह उसे करीब 70 हजार रुपये में ठेका पर देता था, जिससे उसका खर्चा चल जाता था। गांव में वृद्ध अपनी पत्नी के साथ ही रहता था और पास में ही उसका साला आशाराम भी रहता है, वह वृद्ध दंपती की देखभाल करता था। वृद्ध ने फांसी किन कारणों से लगाई, इसके बारे में उसने अनभिज्ञता जताई है। इस बारे में बिरधा पुलिस चौकी प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और दामाद व रिश्तेदारों के अनुसार घर में सब ठीक था। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें