फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानीपुर। मोहल्ला रतौसयापुरा में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में हथकरघा विभाग के उदय प्रकाश चौबे ने हथकरघा झलकारी बाई पावरलूम योजना, संत कबीर हथकरघा पुरस्कार योजना, अटल बिहारी बाजपेई विद्युत फ्लैट रेट योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार हथकरघा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है, इन योजनाओं का बुनकर लाभ उठाएं। बताया गया कि कृषि क्षेत्र के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा उद्यम है। सरकार हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन दे रही है, जिसके तहत तमाम योजनाएं संचालित हैं। मौके पर मौजूद बुनकरों ने नगर में क्रय-विक्रय केंद्र खोलने की मांग शासन से की है। इस अवसर पर नंदराम नुनईया, अर्जुन, लक्ष्मन लिधौरया, पूरन लाल, कृष्णकांत, सुरेशचंद्र, हरगोविंद, जगदीश, सेवानिवृत्त अध्यापक बृजलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें