फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई, चित्रकूट, मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई, चित्रकूट, मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन

झांसी। माध्यमिक शिक्षा विभाग क ी ओर से लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। सैफई, चित्रकूट, मेरठ, आगरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। वहीं, झांसी के खिलाड़ी कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके।
बालकों के सीनियर वर्ग में मेरठ ने चित्रकूट को 33 - 3 से, अयोध्या ने मिर्जापुर को 30 - 11 से, प्रयागराज ने बस्ती को 22 - 20 से, बस्ती ने कानपुर को 36 - 24 से, मुरादाबाद ने प्रयागराज को 31 - 8 से, देवीपाटन ने झांसी को 25 - 9 से, स्पोर्ट्स हास्टल सैफई ने अलीगढ़ को 45 - 29 से हराया। सब जूनियर में आजमगढ़ ने वाराणसी को 32 - 22 से, सैफई ने मिर्जापुर को 31 - 4 से, चित्रकूट ने बरेली को 25 - 20 से, मेरठ ने गोरखपुर को 25 - 24 से, मिर्जापुर ने आगरा को 22 - 16 से, चित्रकूट ने मेरठ को 9 - 8 से, सहारनपुर ने मुरादाबाद को 28 - 17 से, आजमगढ़ ने झांसी को 41 - 9 से, प्रयागराज ने बस्ती को 22 - 20 से हराया।
विज्ञापन

बालिकाओं के सीनियर वर्ग में चित्रकूट ने कानपुर को 29 - 24 से, सहारनपुर ने लखनऊ को 29 - 18 से, अलीगढ़ ने देवीपाटन को 35 - 31 से, प्रयागराज ने अयोध्या को 12 - 4 से, आगरा ने मेरठ को 28 - 23 से, वाराणसी ने आजमगढ़ को 37 - 8 से हराया। वहीं, सब जूनियर वर्ग में आगरा ने मुरादाबाद को 47 - 20 से, मेरठ ने मुरादाबाद को 23 - 3 से, वाराणसी ने लखनऊ को 39 - 11 से, मेरठ ने आगरा को 49 - 22 से हराया। रेफरियों में प्रेम सिंह यादव, धर्मदेव राय के अलावा उप शिक्षा निदेशक मंशाराम, जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, क्रीड़ा समिति सचिव अखिलेश ब्रह्मचारी, समिति सदस्य अजय रजक, सुदर्शन शिवहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
भोजन व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रतियोगिता में शामिल क ई खिलाड़ियों और उनके साथ आए शिक्षकों ने बताया कि खाने की व्यवस्था ठीक से न होने पर परेशानी हो रही है। चित्रकूट की बेसिक की बालिका टीम के शिक्षकों, आजमगढ़ के खिलाड़ियों और मेरठ महिला टीम के कोच भूपेंदर ने बताया कि उन्हें टीम के सदस्यों के लिए स्वयं खाने की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इस पर जिला क्रीड़ा समिति के सचिव अखिलेश ब्रह्मचारी ने बताया कि खाने व्यवस्था मंडलीय टीम स्वयं करती है। इसके लिए शासन धनराशि भेजता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें