फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सीमा विवाद में उलझी दो मोहल्लों की सफाई, नगर आयुक्त ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 18 Oct 2022 12:34 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

वार्ड संख्या बीस एवं वार्ड संख्या पचास के बीच अमान का बगीचा समेत कई मोहल्ले पड़ते हैं। कुछ माह पहले तक वार्ड संख्या पचास में तैनात सफाई कर्मचारी यहां सफाई करते थे लेकिन, पार्षद किशोरी रायकवार ने इसे अपने वार्ड में शामिल होने से इंकार करते हुए वार्ड के सफाई कर्मी देने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में सीमा विवाद में उलझे होने से अमान का बगीचा एवं उससे सटे कई मोहल्लों की सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। विवाद के चलते इन मोहल्लों में सफाई नहीं हो रही। दो पार्षदों के बीच चल रहे सीमा विवाद का मामला अब नगर आयुक्त के पास पहुंचा है। नगर आयुक्त ने पूरे मामले की फाइल तलब की है।

विज्ञापन

वार्ड संख्या बीस एवं वार्ड संख्या पचास के बीच अमान का बगीचा समेत कई मोहल्ले पड़ते हैं। कुछ माह पहले तक वार्ड संख्या पचास में तैनात सफाई कर्मचारी यहां सफाई करते थे लेकिन, पार्षद किशोरी रायकवार ने इसे अपने वार्ड में शामिल होने से इंकार करते हुए वार्ड के सफाई कर्मी देने से इंकार कर दिया। 

यहां तैनात सफाई कर्मचारी दूसरी जगह लगा दिए गए। इसके बाद से इस पूरे इलाके में सफाई ठप पड़ गई। स्थानीय लोगों ने वार्ड बीस के पार्षद अमन राय पर दबाव बनाया। पार्षद अमन का आरोप है कि यहां से जानबूझकर सफाई कर्मियों को हटाया गया। यह शिकायत लेकर वह नगर आयुक्त के पास पहुंच गए। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने इस मामले की फाइल तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें