फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लहर गिर्द में तबेला देख नगर आयुक्त ने अफसरों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। पाबंदी के बावजूद लहर गिर्द इलाके में धड़ल्ले से गाय-भैंस बांधने के लिए तबेला बना हुआ था। दर्जनों मवेशी वहां बंधे थे। उनका गोबर नाली में बहाया जा रहा था। आसपास भीषण गंदगी फैली हुई थी। निरीक्षण के लिए पहुंची नगर आयुक्त आकांक्षा राणा यह सब देखकर दंग रह गईं। उन्होंने मातहतों को फटकार लगाते हुए पशु पालकों को भी इसे यहां से हटाने का अल्टीमेटम दिया। नगर आयुक्त ने पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। घर-घर जाकर खुद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की पर्ची कटवाई। पार्षद कामेश अहिरवार ने मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत नगर आयुक्त से की। उन्होंने इसका निर्माण कराने का भरोसा दिलाया। पार्षद ने लहर गांव में पानी की निकासी न होने पर जलभराव, आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के गायब रहने की शिकायत भी की। नगर आयुक्त ने कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान जोनल अधिकारी सीपी पांडेय, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, सहायक अभियन्ता भद्रसेन, सफाई निरीक्षक अनूप साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें