फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गुदरी में तनाव के बाद तैनात किया गया सुरक्षा गारद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के गुदरी मोहल्ला में दो समुदायों के बीच मारपीट के बाद बुधवार को पुलिस सतर्क रही। सुरक्षा को देखते हुए यहां गारद तैनात कर दी गई। अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी यहां दिन भर तैनात रहा। सीओ सिटी राजेश राय, कोतवाल आनंद सिंह की अगुवाई में पुलिस पूरे दिन गश्त करती रही। रात में हुए बवाल के बाद बुधवार सुबह गिनी-चुनी दुकानें ही खुलीं लेकिन, दोपहर के बाद हालात सामान्य होने लगे। पुलिस ने इस मामले में नामजद शाहरूख, जावेद के साथ ही हाफिज, गुरियल, आयन के खिलाफ शांति भंग, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात मामूली विवाद के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से धार्मिक नारे भी लगाए गए। भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंच जाने की वजह से मामला बिगड़ा नहीं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक यहां अब पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें