फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शोर मचाते दौड़ रहे वाहनों से उतरवाए हूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। हूटर बजाते सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को अभियान चलाया। इलाइट चौराहा एवं मंडी तिराहे पर पुलिस ने चेकिंग करते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों से हूटर समेत नीली बत्ती एवं फ्लैश लाइट उतरवाई। इन वाहनों का चालान भी किया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर प्रभारी निरीक्षक यातायात उमाकांत ओझा की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस सड़क पर उतरी। मंडी तिराहे से गुजरते समय कई वाहनों पर हूटर लगे थे। पुलिस ने इन सभी वाहनों से हूटर उतरवाकर उसे जब्त कर लिया। तीन वाहनों में नीली बत्ती समेत फ्लैश लाइट लगी थी। पुलिस ने इन सभी पर जुर्माना भी लगाया है। इस दौरान टीएसआई प्रेमपाल सिंह, मुकेश कुमार, श्यामवीर सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें