फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झेलम एक्सप्रेस में महिला यात्री की शिकायत पर पहुंचा फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झेलम एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला ने कोच में सवार यात्री पर अभद्रता कर परेशान करने का आरोप लगाया। प्लेटफार्म पर टीटीई और महिला ने लिखित शिकायत नहीं दी। महिला कोच बदलने की मांग कर रही थी। एमसीओ के पहुंचने पर यात्री को कोच से उतार लिया गया।
जम्मूतवी से पुणे जा रही झेलम एक्सप्रेस (11078) के एसी कोच बी-1 में सवार महिला यात्री के साथ कोच में सवार यात्री अभद्रता कर रहा था। महिला यात्री ने इसकी शिकायत कोच में तैनात ऑन ड्यूटी टीटीई से की। शाम करीब छह बजे झांसी के प्लेटफार्म तीन पर झेलम एक्सप्रेस के आने पर आरपीएफ व जीआरपी कोच में पहुंची। टीटीई से मिलकर शिकायतकर्ता महिला से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि कोच में सवार यात्री को किसी दूसरे कोच में भेज दिया जाए ताकि उसे यात्रा में दिक्कत न हो लेकिन महिला इसकी शिकायत लिखित में देने के लिए तैयार नहीं थी। वहीं, शिकायत पर कोच में पहुंचे एमसीओ ने यात्री को उतार लिया। यात्री आगरा से भुसावल जा रहा था। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीटीई की शिकायत पर गाड़ी में पहुंचकर छानबीन की गई थी। महिला व टीटीई स्टाफ के लिखित शिकायत न करने पर कार्रवाई नहीं की गई। एमसीओ ने यात्री को कोच से उतार लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें