फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति की खोजबीन में लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
पांच दिन से लापता लक्ष्मीगेट के टेलर संजय जोशी का पता लगाए जाने की मांग को लेकर परिजनों से कलेक्ट?
विज्ञापन
झांसी। चार दिन से लापता व्यक्ति का अब तक सुराग नहीं लगा है। खोजबीन में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार को परिजनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस काम में किसी तेजतर्रार अधिकारी को लगाने की मांग की।
विज्ञापन

अंदर लक्ष्मी गेट निवासी पेशे से टेलर मास्टर संजय जोशी 20 जून को लापता हो गए थे। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन, अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। लापता व्यक्ति की पुत्री उर्वशी के साथ उनके परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि संजय जोशी 20 जून को इलाइट चौराहे के पास एक संस्थान के कार्यालय जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस लौटकर नहीं आए। वे अपने साथ एसबीआई का एटीएम कार्ड लिए ह्ए हैं। उनका मोबाइल ताज एक्सप्रेस के शौचालय में मिला था। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी, परंतु जांच अधिकारी द्वारा न तो सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और न ही एटीएम की डिटेल चेक की गई। परिजनों ने किसी तेजतर्रार अधिकारी से मामले की जांच कराकर लापता व्यक्ति का पता लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें