फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ईडब्ल्यूएस श्रेणी में नियुक्ति पाने वाले शिक्षक के प्रमाणपत्र की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीयू प्रशासन ने जिला प्रशासन को प्रमाणपत्र जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती के दौरान ईडब्ल्यूएस श्रेणी में भी नियुक्ति हुई है। ऐसे में बीयू प्रशासन अब इन शिक्षक के प्रमाणपत्र की जांच करवा रहा है। जिला प्रशासन को प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बीयू में नियमित और स्ववित्त पोषित विभागों में सहायक आचार्य से लेकर प्रोफेसर पद पर नियुक्तियां हुई हैं। हालांकि, नियुक्तियों के दौरान ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पांच दिन तक अनशन किया था। इसके बाद बैकफुट पर आए बीयू प्रशासन को नियुक्ति स्थगित करनी पड़ीं। विभिन्न विभागों में ईडब्ल्यूएस श्रेणी में भी नियुक्तियां निकाली गई थीं। विज्ञान संकाय के एक विभाग में नियुक्ति हो भी गई है। अब प्रमाणपत्र की जांच कराई जा रही है। बताया गया कि अभ्यर्थी द्वारा जो प्रमाणपत्र जमा किया गया है, उसमें जमीन की माप इकाई अन्य शब्दों से हल्की लिखी हुई है। ऐसे में प्रमाणपत्र की जांच के बाद ही हकीकत सामने आ सकेगी। वहीं, इस मामले में कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि हर बार ईडब्ल्यूएस श्रेणी में नौकरी पाने वालों के प्रमाणपत्रों की जांच कराई जाती है। इस बार भी प्रमाणपत्र जांच के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें