फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव ‘कलरव’ की स्क्रीनिंग चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा महोत्सव ‘कलरव’ की स्क्रीनिंग चार से
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव ‘कलरव’ का आयोजन 10 से 12 अक्तूबर तक किया जाएगा। इसके लिए कैंपस की टीम के चयन के लिए स्क्रीनिंग चार सितंबर से शुरू होगी। बीयू से संबद्ध कॉलेजों को भी अपने-अपने यहां स्क्रीनिंग के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीयू की सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रेखा लगरखा ने बताया कि पांच विधाओं में 28 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए जरूरी समितियों का गठन कर दिया है। उन्होंने बताया कि संगीत (क्लासिकल वोकल, सोलो, समूह गान, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो पर्कुषन, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो नॉन पर्कुषन, लाइट वोकल, वेस्ट्रन वोकल सोलो, ग्रुप सांग भारतीय, ग्रुप सांग वेस्ट्रन, फोक ऑर्कस्ट्रा, वेस्ट्र इंस्ट्रूमेंटल सोलो) प्रतियोगिता 4 सितंबर को, नृत्य (फोक डांस और क्लासिकल डांस) प्रतियोगिता 5 सितंबर को, नाटक (वन एक्ट प्ले, स्किट, माइम, मिमिक्री) प्रतियोगिता 6 सितंबर, साहित्यिक (वाद-विवाद और एलोकेशन) प्रतियोगिता 7 सितंबर एवं ललित कला (पोस्टर, कार्टूनिंग, मेंहदी, पेंटिंग, इंस्टालेशन, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कोलाज एवं फोटोग्राफी) प्रतियोगिता 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता की स्क्रीनिंग विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की एक साथ 10 अक्तूबर को होगी। छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं के समन्वयकों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें