फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में शानदार रहा विद्यालयों का प्रदर्शन

Mon, 18 May 2015 01:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में जिले के विद्यालयों का शानदार प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद ओझा ने बताया कि इंटरमीडिएट में विद्यालय में अध्ययनरत 50 छात्राओं में से 44 प्रथम श्रेणी व छह द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। आयुषी सोनी व नैंसी अग्रवाल ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है, जबकि दोनों बालिकाओं का जिले में सातवां स्थान रहा है।
एचएम मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज में हाईस्कूल में शत प्रतिशत व इंटरमीडिएट में 99.2 प्रतिशत बालिकाओं ने सफलता अर्जित की।

शिवा कान्वेंट इंटर कालेज में इंटर का परिणाम 91 तथा हाईस्कूल का 94.6 प्रतिशत रहा। इंटर के छात्र ऋषि कोंतु ने विद्यालय में टॉप किया। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में इंटर का 93 एवं हाईस्कूल में 90.83 प्रतिशत रिजल्ट रहा। इंटर में अंकित कुमार यादव, सत्यम अग्रवाल ने एवं हाईस्कूल में आक ाश गुप्ता व रवि पाल ने विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। श्री रघुराज सिंह इंटर कालेज पठौरिया में इंटर में साक्षी साहू ने एवं हाईस्कूल में आलोक शुक्ला ने प्रथम स्थान हासिल किया। सनशाइन पब्लिक स्कूल का हाईस्कूल परिणाम 87 प्रतिशत रहा। विद्यालय में भानू भार्गव ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन


वीरांगना झलकारी इंटर कालेज का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत एवं इंटर में 97 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में कल्पना कुशवाहा ने एवं इंटर में अंजली यादव अव्वल आयी। विलेज इंटर कालेज राजगढ़ का हाईस्कूल में 89 एवं इंटर में 98 प्रतिशत रहा। जिज्ञासा कांवेंट इंटर कालेज में इंटर में रागिनी भाष्कर ने एवं हाईस्कूल में मोहित कुमार दीपक  ने पहला स्थान हासिल किया। डा. कृष्ण गोपाल द्विवेदी इंटर कालेज का इंटर की परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत एवं हाईस्कूल का 99 प्रतिशत रहा। इंटर में मनमोहन कुशवाहा ने एवं हाईस्कूल में निशांत सक्सेना ने कालेज टॉप किया। श्री म. बा. शि.से. के. इंटर कालेज गुरसंराय में हाईस्कूल में कामिनी पटेल ने एवं इंटर में कल्याणी महतो ने अव्वल स्थान पाया।
श्री रघुराज सिंह इंटर कालेज का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। इंटर में साक्षी साहू व हाईस्कूल में आलोक शुक्ला अव्वल रहे। पंडित दीन दायल उपाध्याय विद्यापीठ इंटर कालेज का परीक्षा फल 98.48 प्रतिशत रहा। कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज हाईस्कूल की छात्रा ग्रेसी यादव ने 88.66 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में दीपेश कुमार ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहे।


इधर, ज्ञानस्थली पब्लिक इंटर कालेज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा, जिसमें हाईस्कूल में सुधीर कुमार व इंटरमीडिएट में अमन पांडेय पहले स्थान पर रहे। गुरुकुल इंटर कालेज गुमनावारा हाईस्कूल की छात्रा पूजा राजपूत ने 88.16 व इंटरमीडिएट की छात्रा रीना अहिरवार ने 69.20 प्रतिशत, राम लखन सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज हाईस्कूल में गौतम कुमार ने 87.5 प्रतिशत व इंटरमीडिएट में रमा ने 68.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अव्वल रहीं।
विज्ञापन



सेंट उमर इंटर कालेज हाईस्कूल के विद्यार्थी पवन सिंह परिहार व इंटरमीडिएट में साक्षी साहू ने 86.2 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। लार्ड महाकालेश्वर इंटर कालेज के इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 97 प्रतिशत व हाईस्कूल का 95 प्रतिशत, ज्ञान स्थली बालिका इंटर कालेज हाईस्कूल की रानी कुशवाहा ने 86 प्रतिशत व इंटरमीडिएट की शालू जैन ने 69.60 प्रतिशत, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर हाईस्कूल की छात्रा ऐश्वर्या राय ने 88.3 व इंटरमीडिएट में दीक्षा यादव प्रथम रहीं।  महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज हाईस्कूल में अमन द्विवेदी व इंटरमीडिएट में कपिल कुमार ने अव्वल रहे। एनडी तिवारी मेमोरियल इंटर कालेज हाईस्कूल का परीक्षा फल 95 प्रतिशत परीक्षा फल रहा। वहीं, एमएस राजपूत इंटर कालेज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम शानदार रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें