फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की बढ़ रही रफ्तार, स्कूलों में नहीं कोई इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में मंद पड़ चुकी कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। एक मार्च के बाद से जिले में रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, विद्यालयों का संचालन लगातार जारी है। कहीं शिक्षण कार्य चल रहा है, तो कहीं परीक्षाएं चल रही हैं। अमर उजाला टीम ने बुधवार को स्कूलों की पड़ताल की, तो सामने आया कि स्कूलों में न तो सैनिटाइजर की व्यवस्था नजर आई और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखा। यहां तक कि बच्चों के चेहरे पर मास्क तक नजर नहीं आए। ऐसे में स्कूलों में संक्रमण के दौर में हो रही अनदेखी और लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज
सुबह नौ बजे विद्यालय में बच्चों का आना शुरू हो गया था, लेकिन शिक्षक नदारद थे। विद्यालय के प्रवेश द्वार कोविड हेल्प डेस्क का एक पोस्टर लगा था, लेकिन यहां कोई डेस्क नहीं थे। बच्चों का न तो तापमान मापा जा रहा था और ही सैनिटाइजेशन का इंतजाम था। कक्षाएं बंद होने से बच्चे झुंड बनाकर बातों में मशगूल थे। यहां तैनात कर्मचारी ने बताया कि स्कूल में सैनिटाइजेशन लगातार होता है।
सरस्वती शिशु मंदिर, सीपरी बाजार
सीपरी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा छह तक कक्षाएं लग रही थीं। यहां पर बच्चों की तादाद कम थी। कक्षा छह में महज पांच-छह बच्चे बैठे थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क नदारद था। एक ही बेंच पर तीन-तीन बच्चे बैठे हुए थे। प्रधानाचार्य लक्ष्मण कु मार ने बताया कि बच्चे कम आ रहे हैं। सैनिटाइजेशन रोज कराया जाता है।
विज्ञापन

सनातन कन्या इंटर कॉलेज
सीपरी बाजार में ही सनातन कन्या इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे सफाई चल रही थी। यहां पर कक्षा नौ और 11 की छात्राओं की परीक्षा थी, लेकिन कम छात्राएं ही विद्यालय पहुंची थीं। विद्यालय की छत पर छात्राएं झुंड बनाकर खड़े होकर बातें कर रही थीं। यहां पर भी सैनिटाइजेशन और तापमान की जांच नहीं हो रही थी।
कृ ष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज
खंडेराव गेट स्थित कृष्ण चंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं ने कैमरा देखकर मास्क लगाया। यहां भी गेट पर सैनिटाइजेशन का कोई इंतजाम नहीं था। इसके साथ ही विद्यालय के छोटे से आंगन में प्रार्थना चल रही थी। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली।
राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज
नरसिंह राव टौरिया स्थित राजेंद्र प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज में विद्यार्थी एक गैलरीनुमा गेट से प्रवेश कर रहे थे। यहां पर सैनिटाइजेशन किया गया। कक्षा आठ में छात्राएं झुंड बनाकर बिना मास्क लगाए बैठी थीं। विद्यालय में तैनात कर्मचारी ने बताया कि विद्यालय स्टाफ और छात्राओं का कोेरोना टेस्ट कराया गया है।
सरस्वती इंटर कॉलेज
महानगर के जर्मनी अस्पताल के पास स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में साढ़े नौ बजे तक ताला पड़ा हुआ था। यहां पर कोई विद्यार्थी नहीं था। विद्यालय के बाहर बैठे कर्मचारी ने बताया कि विद्यालय खुलने का समय 9.30 बजे का है, लेकिन चाबी विद्यालय के लिपिक पर है। यहां भी कोरोना से बचाव के इंतजाम नदारद दिखे।
विद्यालयों में सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराना अनिवार्य है। हर विद्यालय में 15-15दिन के अंतराल में कोरोना जांच के लिए टीम जा रही है। जिन स्कूलों में नियमों का पालन नहीं हो रहा है, उनकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. कोमल सिंह यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें